मध्य प्रदेश में 25.95 लाख बेरोजगार पंजीकृत, ग्वालियर सबसे आगे; भोपाल दूसरे स्थान पर
भोपाल।
प्रदेश में 25 लाख 95 हजार युवा बेरोजगार हैं जिनका पंजीयन जिला रोजगार कार्यालयों में हैं। सबसे अधिक एक लाख 5 हजार 110 रजिस्टर्ड बेरोजगार युवाओं की संख्या ग्वालियर जिले में है जबकि सबसे कम रोजगार आकांक्षी युवाओं की संख्या पांढुर्णा जिले में 3317 है।वर्ष 2025 की स्थिति में जिन युवाओं के रजिस्ट्रेशन जिला रोजगार कार्यालय में है उसमें ग्वालियर के बाद दूसरा स्थान भोपाल का है जहां 1 लाख 1 हजार 940 युवाओं को रोजगार की दरकार है। विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के लिखित जवाब में राज्य मंत्री कौशल विकास और रोजगार गौतम टेटवाल ने बताया है कि एमपी रोजगार पोर्टल पर स्कूल शिक्षित, महाविद्यालय शिक्षित आकांक्षी युवाओं का पंजीयन स्वैच्छिक रूप से किया जाता है। प्रदेश के सभी स्तर के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने का सरकार काम करती है। मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर 3 साल की अवधि में रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करने का प्रावधान है। नवीनीकरण नहीं किए जाने की स्थिति में पंजीयन निरस्त कर दिया जाता है।
इन जिलों में 50 हजार से अधिक बेरोजगार
जिन जिलों में 50000 से अधिक युवा बेरोजगार के रूप में रजिस्टर्ड हैं उन जिलों में बालाघाट में 81919,बैतूल में 66934, भिंड में 65523, छतरपुर में 72188, छिंदवाड़ा में 84599, देवास में 75146, इंदौर में 81710, जबलपुर में 84974, खरगोन में 56469, मुरैना में 82876, नर्मदा पुरम में 51167, राजगढ़ में 50968, रीवा में 92389, सागर में 92239, सतना में 86500, सिवनी में 61507, शिवपुरी में 57523, उज्जैन में 51125 युवा रजिस्टर्ड हैं।
जिन जिलों में सबसे कम युवा रोजगार पाने के लिए रजिस्टर्ड हैं उसमें पांढुर्णा में 3317 के अलावा मऊगंज में 6647, मैहर में 7596, बुरहानपुर में 13816, आगर मालवा में 15921, हरदा में 16845, निवाड़ी में 15578 और श्योपुर में 19492 हैं।
2018 से अब तक यह रही बेरोजगारों की वर्षवार स्थिति
विधानसभा में दी गई जानकारी में बताया गया है कि वर्ष 2018 में 26 लाख 81हजार 868, वर्ष 2019 में 31 लाख 54 हजार 710, वर्ष 2020 में 24 लाख 72 हजार 492, वर्ष 2021 में 30 लाख 23 हजार 107, वर्ष 2022 में 30 लाख 64 हजार 331, वर्ष 2023 में 33 लाख 13 हजार 463, वर्ष 2024 में 26 लाख 18 हजार 312, वर्ष 2025 में 25 लाख 95 हजार 680 युवाओं का नाम ऐसे आकांक्षी युवा के रूप में दर्ज है जिन्हें रोजगार की जरूरत है। जानकारी में यह भी बताया गया है कि 16 जनवरी 2026 की स्थिति में आकांक्षी युवाओं की संख्या 24 लाख 82 हजार 512 है। 16 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2025 के बीच एमपी में रोजगार आकांक्षा युवाओं की संख्या 2 लाख 99 हजार 359 थी जबकि 16 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच में 5 लाख 77 हजार 95 आकांक्षी युवा रजिस्टर्ड हुए हैं।

ग्वालियर नगर निगम कंगाली की कगार पर! सैलरी के लिए बैंक से लेना पड़ा 15 करोड़ का कर्ज
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार