भाजपा के वरिष्ट नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया ने थामा कांग्रेस का दामन, जीतू पटवारी ने किया स्वागत
भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. कनु प्रिया ने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की है. वहीं कनु प्रिया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई दी और कांग्रेस में उनका स्वागत किया.
कनु प्रिया ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'प्रख्यात कवि और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता रहे सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया आज मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कनु प्रिया का कांग्रेस परिवार में अभिनंदन किया. सत्यनारायण सत्तन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रमुख सदस्य हैं. सत्तन ने 1980 का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का चुनाव इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था. हालांकि वो चंद्रशेखर व्यास से चुनाव हार गए थे. फिर क्षेत्र में उपचुनाव हुआ और सत्तन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार कृपाशंकर शुक्ला को चुनावी मैदान में हरा दिया था. सत्यनारायण सत्तन भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ ही प्रख्यात कवि भी है.

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा