विधानसभा में उठा विधायक को मूसा गैंग की धमकी का मुद्दा
भोपाल।
बजट के पहले मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 सदन में प्रस्तुत किया गया । इसमें राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) प्रचलित भाव पर 16,69,750 करोड़ रूपये आंका गया है, जो वर्ष 2024-25 के 15,02,428 करोड़ रुपये की तुलना में 11.14 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। वहीं मंहगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सदन में कहा कि एमपी सरकार 25 साल की सोच रख रही है। वहीं कांग्रेस सरकार 5 साल का सोचकर काम करती थी। एमपी सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर फोकस कर रही है। भोपाल में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड मुसलमानों के बने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम के 2 छंद दिए थे। मोदी सरकार ने 6 छंद दिए हैं। कांग्रेस के नेता वन्दे मातरम गाने से मना करते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने रामेश्वर शर्मा से सदन में वन्दे मातरम गाने की भी बात कही
विधायक को मूसा गैंग द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सदन में गूंजा
विधानसभा में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल को मूसा गैंग द्वारा धमकी दिए जाने का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने ये मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल का विधायक सुरक्षित नहीं है। मूसा गैंग के नाम पर उन्हें धमकाया गया है। मूसा गैंग के डर से विधायक छुप कर रहे थे। उनको कोरेक्स जैसे नशे का विरोध करने पर धमकी दी जा रही थी।

नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया