अमेरिका से लेकर पीएम तक… फूल सिंह बरैया का ताबड़तोड़ हमला, कहा– ‘देश की साख से हो रहा खिलवाड़’
भोपाल।
मध्य प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने मंत्री चेतन्य काश्यप के बयान पर जोरदार पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में बरैया ने कहा कि काश्यप को इतिहास का ज्ञान नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पहले गोरों के आदेश लंदन से चलते थे, आज अमेरिका से चल रहे हैं। कांग्रेस के न होने के कारण ही यह स्थिति बनी है। बरैया ने आगे प्रधानमंत्री को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “जरा अमेरिका की तरफ देख लीजिए, आपके प्रधानमंत्री जी की नाक कहां कट रही है। आज रील बनाकर अमेरिकन्स भेज रहे हैं। प्रधानमंत्री जी डांस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। “चेतन्य काश्यप जी अपनी दिल्ली सरकार से कहें कि अमेरिका से कम से कम बैन तो लगवाएं। देश के प्रधानमंत्री को इस तरह पेश किया जा रहा है। यह सब कांग्रेस न होने के कारण हो रहा है,” बरैया ने कहा। बरैया के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है और सत्तापक्ष की ओर से जवाब आने की संभावना है।

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा