भोपाल।
मध्य प्रदेश में एसआईआर के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। करीब दर्जनभर जिलों को नए कलेक्टर मिल सकते हैं। यह बदलाव जनवरी माह में होना था, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया की वजह से कलेक्टर बदले नहीं जा सके। वहीं मंत्रालय स्तर पर भी बदलाव के आसार हैं। मध्यप्रदेश में एक और प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। करीब दर्जनभर जिलों को नए कलेक्टर मिल सकते हैं। यह सूची 23 फरवरी को एसआईआर की प्रक्रिया खत्म होते ही जारी होने की संभावना है।
11 जिलों के कलेक्टर हो चुके हैं पदोन्नत
जनवरी माह में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदोन्नत हुई थी। इनमें 11 जिले को कलेक्टर भी शामिल हैं, जिन्हें अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह, सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सागर कलेक्टर संदीप जीआर, राजगढ़ कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पांढुर्ना कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ट और गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल शामिल हैं।