देश की न्याय व्यवस्था पर भोपाल में मेगा मंथन, CJI सूर्यकांत सहित जुटे 25 हाईकोर्ट के जज
भोपाल।
राजधानी भोपाल, शनिवार को देश के शीर्ष न्यायाधीशों की मेजबानी कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत समेत अन्य न्यायाधीश आज नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए. सीजेआई बनने के बाद पहला मौका है, जब जस्टिस सूर्यकांत मध्य प्रदेश पहुंचे हैं. सीजेआई के साथ लंबे समय बाद एक साथ 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी भोपाल में हैं. सभी जज देश की न्याय व्यवस्था पर मंथन कर रहे हैं.
नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन
भोपाल की नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में 7 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. जिसका शुभारम्भ शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने किया. इनके साथ देश के अलग-अलग राज्यों से 25 से अधिक हाईकोर्ट के जज भी शामिल हुए. जानकारी के अनुसार, यह सम्मेलन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए आयोजित किया गया है.
सीजेआई बनने के बाद पहला मध्य प्रदेश दौरा
चीफ जस्टिस बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत पहली बार मध्य प्रदेश आए हैं. उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष तैयारियां की गई. एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की.
न्याय व्यवस्था पर होगा मंथन
सम्मेलन की थीम एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका रखी गई है. इसी विषय पर सीजेआई सूर्यकांत देशभर के जजों को संबोधित कर रहे हैं. बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि न्याय व्यवस्था को आम लोगों के लिए कैसे और आसान, तेज और प्रभावी बनाया जाए. लम्बे समय बाद एक साथ इतने बड़े स्तर पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का भोपाल में जुटना इस सम्मेलन को खास बनाता है. न्यायिक हलकों में इसे भविष्य की न्यायिक सुधारों की दिशा तय करने वाला अहम आयोजन माना जा रहा है.

राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत