3 लाख घूस मांगने के मामले में MLA को मिली क्लीन चिट! DFO नेहा पर मानहानि का केस करेंगी अनुभा मुंजारे
बालाघाट।
मध्य प्रदेश के बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुुंजारे उत्तर सामान्य वन मंडल की डीएफओ नेहा श्रीवास्तव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीएफओ नेहा श्रीवास्तव द्वारा लगाये गये 2-3 पेटी (लाख) मांगने के आरोप में विधायक अनुभा मुंजारे को क्लीन चिट मिल गई है। जिसके बाद उन्होंने DFO पर केस करने की बात कही है।
डीएफओ ने विधायक पर लगाए थे 2-3 पेटी मांगने के आरोप
बता दें कि डीएफओ नेहा श्रीवास्तव ने बीते 18 अगस्त को बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे पर 2 से 3 पेटी (लाख) रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए भोपाल में वन विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की गई थी। इस मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि बीजेपी ने बालाघाट मुख्यालय में बड़ा प्रदर्शन कर बयानबाजी भी की थी।
जांच के लिए गठित की गई थी टीम
वहीं शासन स्तर पर दो सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दो महिला अधिकारी के रूप में एक भोपाल से एसीएफ स्तर की वरिष्ठ अधिकारी कमोलिका मोहंतो और बैतुल से सीसीएफ वासू कन्नौजिया को जांच के लिए भेजा गया था।
रिश्वत मामले में नहीं मिले सबूत
जिन्होंने 12 सितंबर को डीएफओ के साथ ही घटनाक्रम की जगह के रसोइया और वन कर्मचारी, विधायक अनुभा मुंजारे, उनके पीएसओ और उपस्थित महिला सहयोगी के बयान लिये थे। इस मामले में जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी और विधायक की ओर से रिश्वत की 2-3 पेटी (लाख) के संबंध में कोई सबूत नहीं मिले।

हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, हर्षद परमार 30,500 वोटों से विजयी
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान