जैन मुनिसंघ का बावड़ियां कला जिनालय में आगमन
- मुनि प्रमाण सागर ने की भगवान वासुपूज्य की पूजा
- संसार की नश्वरता पहचानने का दिया संदेश
भोपाल। आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रमाण सागर महाराज का संघ शहर के जिनालयों में वंदना कर रहा है। श्रीवासुपूज्य जिनालय, बावड़िया कला में मुनि संघ के सानिध्य में भगवान वासुपूज्य स्वामी का अभिषेक पूजा अर्चना संपन्न हुई। धर्मसभा में मुनिश्री ने संसार की नश्वरता को पहचानने का संदेश दिया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वस्तु के वास्तविक स्वरूप को समझना जरूरी है। उन्होंने संसार की नश्वरता को समझते हुए जीवन को आनंदमय बनाने का संदेश दिया। मुनिश्री ने यह भी कहा कि बाहरी परिस्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन आस्था हमारे हाथ में है। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आचार्यश्री के चित्र का अनावरण किया और मुनि संघ को श्रीफल अर्पित किया। इंजीनियर संजय जैन और प्रशांत जैन सेज परिवार को मुनि प्रमाण सागर महाराज को नवधा भक्ति से आहार चर्या कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिनालय के अध्यक्ष अशोक जैन ने वर्तमान आयोजनों और निर्माणाधीन संत निवास की जानकारी दी। इस अवसर पर राजेन्द्र जैन, अनुभव सराफ, इंजीनियर महेंद्र जैन, मनीष, पुष्पेन्द्र जैन, मनोज जैन, डॉ. योगेश जैन, दीपक शाह, शशि टोंग्या, अलका जैन और डॉ. प्रोमेश जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण