भोपाल में आम आदमी पार्टी के ऑफिस पर जड़ा ताला
-
मकान मालिक बोले-3महीने से किराया
-
बिजली बिल नहीं भरा, केजरीवाल की धमकी देते हैं
भोपाल ।भोपाल के सुभाष नगर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर ताला लग गया। मकान मालिक का कहना है कि दफ्तर का किराया और बिजली बिल नहीं भरा है। मकान मालिक दिलीप मंगलानी ने बताया, आम आदमी पार्टी ने मेरा मकान किराए पर लिया था। 4-5 महीने हो गए, जिसमें से दो महीने का किराया बड़ी मुश्किल से दिया। फिर तीन महीने से किराया दिया ही नहीं। फोन लगाते हैं तो कहते हैं आ रहे हैं। ये रात में आकर चोरों की तरह बिना पूछे आधा सामान निकाल कर ले गए। दिलीप ने कहा, अगर कमरा खाली करना है तो हिसाब क्लियर करके सामान ले जाओ। चोरों की तरह सामान ले गए और पैसा देने भी नहीं आ रहे। तीन महीने का 60 हजार रुपए किराया और 13 हजार बिजली का बिल अभी तक नहीं दिया इसलिए ताला लगाया है।बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामने करना पड़ा है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण