भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सीएम का ओएसडी बनाया जा रहा है। इसके आदेश जल्द ही जारी होने वाले हैं। बता दें कि वे OSD महेश चौधरी की जगह काम संभालेंगे। OSD की यह पोस्ट करीब चार माह से रिक्त थी।
महेश चंद्र चौधरी की जगह लेंगे अजातशत्रु
अजातशत्रु ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आना जाना शुरु कर दिया है। उनके नियुक्ति आदेश जारी होने वाले हैं। इधर महेश चंद्र चौधरी (IAS) को मध्यप्रदेश विनियामक आयोग में प्रशासनिक सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कारण OSD पद कुछ समय से खाली पड़ा था। बता दें कि आईएएस महेश चंद्र चौधरी शिवराज सरकार में भी सरकार के चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते थे। इससे पूर्व वह छिंदवाड़ा, जबलपुर के कलेक्टर और जबलपुर और ग्वालियर के संभागायुक्त भी रह चुके हैं। वे मूलतः भिण्ड जिले के आलमपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता राघवराम चौधरी लहार से विधायक भी रह चुके हैं।