एमपी में भाजपा नेता ने युवती को मारे 6 थप्पड़, छोड़ने की लगाती रही गुहार
सतना।
मध्यप्रदेश के सतना में एक भाजपा नेता का युवती पर थप्पड़ बरसाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता युवती को रोककर उस पर थप्पड़ बरसाते दिख रहा है। वीडियो में भाजपा नेता युवती को एक दो नहीं बल्कि 6 थप्पड़ मारते दिख रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता ने युवती के साथ ही उसकी मां के साथ भी मारपीट की है। घटना भाजपा नेता की दुकान के गोदाम की है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है।
भाजपा नेता ने युवती पर बरसाए थप्पड़
सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र का ये मामला है। वीडियो में जो भाजपा नेता युवती पर थप्पड़ बरसाते दिख रहा है उसका नाम पुलकित टंडन है जो कि भाजपा मंडल अध्यक्ष है। घटना मंगलवार रात उस वक्त की है जब मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन अपनी दुकान के गोदाम में था और वहीं पर ये पूरी घटना हुई। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें पुलकित टंडन युवती को रोककर उसे एक के बाद एक 6 थप्पड़ मारते दिख रहा है। वीडियो के अंत में एक युवक और नजर आ रहा है।

बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
पहले बंधक बनाकर देह व्यापार, अब समझौता न करने पर धमकी