8-9 को पचमढ़ी में रहेंगे राहुल गांधी:ट्रेनिंग में जिलाध्यक्षों से कहा- बीजेपी वाले फुटबॉल की पिच पर क्रिकेटर को हराते हैं,हमें अपने ग्राउंड पर खेलना चाहिए
भोपाल।
पचमढ़ी के होटल हाईलैंड में 2 नवंबर से एमपी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग चल रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस ट्रेनिंग में शामिल होने 8 नवंबर को पचमढ़ी पहुंचेंगे। राहुल 8 और 9 नवंबर को पचमढ़ी के ट्रेनिंग कैंप में शामिल रहेंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के संभावित दौरे की जानकारी मिलने की पुष्टि की है।
उत्तराखंड के विधायक बोले- बीजेपी की पिच पर न खेलें
ट्रेनिंग के दूसरे दिन दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी और उत्तराखंड से विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा हमें बीजेपी के ग्राउंड पर जाकर नहीं खेलना चाहिए। बीजेपी वाले फुटबॉल की पिच पर क्रिकेटर को बुलाकर खिलाते हैं और हराते हैं। हमें ऐसे किसी एजेंडे में नहीं उलझना चाहिए, जो बीजेपी क्रिएट करके हमें उलझाना चाहती है।
2 नवंबर को प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कांग्रेस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के नेशनल इंचार्ज और CWC मेंबर सचिन राव ने किया। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मुख्य रूप से मौजूद थे।
सचिन राव ने बताया ट्रेनिंग का महत्व
प्रशिक्षण के पहले दिन सचिन राव ने बताया कांग्रेस क्या है? कांग्रेस की विचारधारा, पार्टी और विचारधारा में क्या अंतर है? एक कार्यकर्ता होना, राजनीति क्या है, जनता क्या है? इन सारे विषयों पर जानकारी दी। सचिन राव ने कहा कांग्रेस की विचारधारा के बिना संविधान और देश नहीं चल सकता। आप सत्ता में बैठ सकते लेकिन, जनता की मूल भावना संविधान की मूल भावना का समावेश हो। विकास में अशांति, बंधुत्व भाईचारा न हो तो वह कैसा विकास ? सचिन राव ने जिला अध्यक्षों को बताया कि आप पॉलिटिक्स में क्यों और कैसे आए क्या पाया खोया? खुद का आकलन कैसे कर पा रहे, जिस उद्देश्य से आए उसमें क्या अचीव किया, बाधाएं क्या हैं?

उदय प्रताप सिंह ने किसानों को उचित मूल्य देने की प्रतिबद्धता जताई
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट स्थिर रखने का फैसला किया
चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
बड़वानी में भूकंप के झटके, 3.6 तीव्रता से हिली धरती