आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश 23 से ज्यादा जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। आज भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मध्य प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। आधे प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। रविवार को भी प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सीधी में दर्ज किया गया। इसी प्रदेश के करीब 23 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से यानी इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में अब तक तेज गर्मी का असर रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी सागर, सिंगरौली, रीवा, सीधी जैसे शहरों में भी गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में आसमान साफ होने का अनुमान जताया है। इससे पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा रहेगा। राजस्थान से जुड़े जिलों में गर्म हवाएं भी चल सकती है। हालांकि, मंगलवार से 10 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट भी है।
प्रदेश के अधिक तापमान वाले शहर
सीधी सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह शिवपुरी में 43 डिग्री, नौगांव-रीवा में 42.5 डिग्री, मंडला में 42.3 डिग्री और सतना में पारा 42 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.6 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, उज्जैन में 39.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 40.4 डिग्री दर्ज किया गया।विज्ञापन
आगे भी बढ़ेंगी गर्मी
मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल में दूसरे पखवाड़े में अलग-अलग जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा। इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है, जो 3 महीने रहती है।