सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 94 हजार पार

-
साल के आखिर तक 1.10 लाख तक जा सकता है
नई दिल्ली। सोने के दाम ने आज यानी 16 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,387 बढ़कर ₹94,489 पर पहुंच गया। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹93,102 थी। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹373 बढ़कर ₹95,403 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,030 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 11 अप्रैल को सोने ने ₹93,353 का हाई बनाया था।