तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 मजदूरों की मौत
- 20 लोग जख्मी, रिएक्टर में विस्फोट के बाद लोग भागते दिखे

संगारेड्डी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट से 10 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 15 से 20 लोग जख्मी हैं। पुलिस ने बताया कि 14 घायलों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल से अब तक कोई शव नहीं मिला है। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी कई लोगों के फंसे होने की खबर है। हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सुबह 7 बजे हुआ। विस्फोट के बाद मजदूर फैक्ट्री से बाहर भागते दिखे। अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव