•  समय से पहले चल रही हीट वेव्स

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के कई शहर इस वक्त भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने 14 से 18 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। बलूचिस्तान प्रांत में तो अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान के 50 डिग्री पहुंचने से इंसान को जान का खतरा हो सकता है। बलूचिस्तान के डेरा मुराद जमाली शहर में रहने वाले अयूब खोसा ने CNN को बताया कि इस बार गर्मी से लोग बेहाल हैं। यहां दिन में 16 घंटे बिजली कटौती हो रही है, इस वजह से गर्मी काटना और भी मुश्किल हो गया है।