एडा सेक्टर-15 निवासी इंजीनियर महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर पति ने हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर वारदात के बाद पति थाने पहुंच गया। जहां उसने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी मूल रूप से चंपारण बिहार निवासी नुरुल्लाह हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। मामले की जांच जारी है।डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक वर्ष 2004 में एमसीए पास नुरुल्लाह हैदर की शादी जामिया नगर दिल्ली निवासी आसमां खान (42) से हुई थी। शादी के बाद नुरुल्लाह लंबे समय से बेरोजगार था जबकि आसमां सेक्टर-62 की निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर थीं। दोनों का सेक्टर-15 के सी ब्लॉक में अपना मकान है। जिसमें वह बेटी और बेटे संग रहते थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक नुरुल्लाह पत्नी पर हमेशा शक करता था। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

  •