सोना 2,060 गिरकर 97,288 पर आया

-
चांदी 1,165 फिसलकर 1.06 लाख किलो बिक रही
-
इजराइल-ईरान सीजफायर से गिरावट
इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 2,060 गिरकर 97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 99,348 पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,165 कम होकर 1,05,898 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,07,063 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने 1,09,550 और सोने ने 99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार आगे सोने-चांदी में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,020 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,700
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,920 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,600