• चांदी 1 लाख 892 रुपए प्रति किलो बिक रही

नई दिल्ली । इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 22 मार्च को सोना 88,169 रुपए पर था, जो अब (29 मार्च) को 89,164 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 995 रुपए बढ़ी है। वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 97,620 रुपए पर थी, जो अब 1,00,892 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 3,272 रुपए बढ़ी है। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए और सोने ने 89,306 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,350 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,200 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 91,200 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,200 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,250 रुपए है।