बांधवगढ़ में बाघिन का आतंक, एक और महिला हुई शिकार
-
गांव में फैला भय
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर इलाके में एक बाघिन ने हमला करके 40 साल की एक महिला की जान ले ली। इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है। वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ाई है और हाथी दल की मदद से बाघिन की तलाश शुरू कर दी है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बाघिन के हमले में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान राखी गांव निवासी गल्ली यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला शौच के लिए भितरी नाले की ओर गई थी, तभी झाड़ियों में छिपी बाघिन ने उस पर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी।
इलाके में फैली दहशत
घटना के बाद क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मानपुर रेंज के रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि पगमार्क से हमलावर बाघिन की पहचान की जा रही है। इसके लिए हाथी दल की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और कई सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
वन विभाग की सुरक्षा सलाह
ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की हिदायत वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और शौच या लकड़ी काटने जैसी गतिविधियों के लिए समूह में ही निकलें। गांव के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि लोग सतर्क रहें।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली