दिल्ली में पहली बार 1 लाख करोड़ का बजट

-
आयुष्मान योजना में 10 लाख तक का इलाज फ्री
-
गर्भवती महिलाओं को 21 हजार
नई दिल्ली। 23 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा ने मंगलवार को दिल्ली सरकार का पहला बजट पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट भाषण पढ़ते हुए कहा- पहली बार दिल्ली का बजट इस बार 1 लाख करोड़ रुपए का है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- 2023 में 78 हजार 800 करोड़ का बजट था। 24-25 का बजट घटकर सिर्फ 76 हजार करोड़ रह गया। ये दिल्ली में सबसे खराब स्थिति थी। इस बार का बजट ऐतिहासिक है। गुप्ता ने कहा- दिल्ली के विकास के लिए हमने 10 सेक्टर को आइडेंटिफाई किया है। इसमें बेसिक सुविधाओं के अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमारा फोकस होगा।
गुप्ता ने कहा- हम गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। इसके जरिए गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। 5100 करोड़ महिला समृद्धि योजना के लिए है, 2500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे।इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट लॉन्च करके दिल्ली की एनसीआर से कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी। केंद्र का सहयोग रहेगा। 1 हजार करोड़ रुपए का बजट है। महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा दिया जाएगा। आयुष्मान योजना में 10 लाख तक इलाज फ्री होगा।केजरीवाल चाहते थे कि आयुष्मान योजना में उनका नाम जोड़ा जाए और ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने ये योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दी। हमने पहली कैबिनेट बैठक में ये योजना लागू की। हम इसके 5 लाख का इंश्योरेंस तो देंगे ही, साथ ही सरकार की तरफ से 5 लाख और इंश्योरेंस दिया जाएगा। यानी 10 लाख का इंश्योरेंस मिलेगा। इसके लिए 2144 हजार करोड़ का बजट रखा है।