• चांदी की कीमत 3,244 रुपए बढ़ी

  • 1 जनवरी से अब तक सोना 9,897 रुपए महंगा हुआ

मुंबई। इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (28 फरवरी) को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 85,056 रुपए था, जो 1,003 रुपए बढ़कर अब 86,059 रुपए पर पहुंच गया है। चांदी के दाम 3,244 रुपए बढ़कर 96,724 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। पिछले कारोबारी दिन (28 फरवरी) ये 93,480 रुपए प्रति किलो पर थी। वहीं चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,310 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,160 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है।