हमास ने 2 इजराइली बंधक रिहा किए
- - रेड क्रॉस की मदद से इजराइल पहुंचे
- - 183 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई जल्द
तेल अवीव। हमास ने सीजफायर समझौते के तहत शनिवार को इजराइल के लिए 2 बंधक यार्डेन बिबास (35) और ओफर काल्डेरोन (54) को रिहा कर दिया है। इन्हें रेड क्रॉस की मदद से इजराइली सेना को सौंपा गया। ये दोनों इजराइल पहुंच गए हैं। वहीं, तीसरे बंधक कीथ सीगल (65) को जल्द रिहा किया जाएगा।बीबीसी के मुताबिक इनके बदले में इजराइल जल्द 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। पिछले हफ्ते समझौते के प्रभावी होने के बाद से अब तक कुल 10 इजराइली और 5 थाई बंधकों को रिहा किया जा चुका है। रिहा होने वाले बंधकों में सबसे कम उम्र के हॉस्टेज के पिता यार्डेन बिबास भी है। 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने जब यार्डेन के बेटे केफिर को किडनैप किया था, तब उसकी उम्र सिर्फ 9 महीने थी। तब वह हमास के कब्जे में सबसे कम उम्र का बंधक था।

सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास