अब तक 47 जिलाध्यक्षों का ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 15 और जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा इससे पहले तीन बार में 32 जिला अध्यक्षों के नाम जारी कर चुकी है। अब तक कुल मिलाकर 47 जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। बता दें कि भाजपा 62 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर रही है। इस लिहाज से 15 जिलों की घोषणा अभी भी बाकी है।
बुधवार को इन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा
5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए
बुधवार को की गई 15 जिलों के अध्यक्ष की घोषणा में 5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। इनमें भिंड से देवेन्द्र नरवरिया, सीधी से देव कुमार सिंह, अलीराजपुर से संतोष परवाल, झाबुआ से भानू भूरिया और रायसेन से राकेश शर्मा शामिल हैं।
किसे कहां बनाया अध्यक्ष
सीधी - देवकुमार सिंह
मंडला - प्रफुल्ल मिश्रा
भिंड - देवेंद्र नरवरिया
बैतूल - सुधाकर पंवार
बड़वानी - अजय यादव
नर्मदापुरम् - प्रीति शुक्ला
झाबुआ - भानु भूरिया
उमरिया - आशुतोष अग्रवाल
आगर - ओम मालवीय
अलीराजपुर - संतोष परवल
सिवनी - मीना बिसेन
रीवा - वीरेंद्र गुप्ता
रायसेन - राकेश शर्मा
मंदसौर - राजेश दीक्षित
मुरैना - कमलेश कुशवाहा
मंगलवार को 13 जिलों में नियुक्त किए गए थे अध्यक्ष
शाजापुर - रवि पांडे
जबलपुर नगर - रत्नेश सोनकर
कटनी - दीपक टंडन सोनी
ग्वालियर नगर - जयप्रकाश राजोरिया
बालाघाट - रामकिशोर कांवरे
सागर ग्रामीण - रानी पटेल कुशवाह
अनूपपुर - हीरा सिंह श्याम
दतिया - रघुवीर शरण कुशवाह
दमोह - श्याम शिवहरे
सागर - श्याम तिवारी
डिंडोरी - चमरू नेताम
शाजापुर - रवि पांडे
सिंगरौली - सुंदर शाह
सोमवार को इन नामों का किया गया था एलान 
शहर    जिलाध्यक्ष
भोपाल नगर -    रविंद्र यति
भोपाल ग्रामीण    - तीरथ सिंह मीणा
देवास    - रायसिंह सेंधव
खंडवा    - राजपाल सिंह तोमर
मैहर    - कमलेश सुहाने
श्योपुर    - शशांक भूषण
अशोकनगर  - आलोक तिवारी
नीमच    - वंदना खंडेलवाल
उज्जैन ग्रामीण    - राजेश धाकड़
रतलाम    - प्रदीप उपाध्याय
पन्ना - बृजेंद्र मिश्रा
शिवपुरी     - जसमंत जाटव
बुरहानपुर - मनोज माने
छतरपुर    - चंद्रभान गौतम
गुना - धर्मेंद्र सिकरवार
हरदा - राजेश वर्मा
मउगंज - डॉ. राजेंद्र मिश्रा
जबलपुर ग्रामीण    राजकुमार पटेल
उज्जैन और विदिशा के अध्यक्षों की सबसे पहले हुई थी घोषणा
दअरसल, भाजपा संगठन ने रविवार रात को जिला अध्यक्षो के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू किया था। सबसे पहले उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विदिशा जिले का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया था।