• रात 10 बजे स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग
  • चांद से सैंपल लाने की कामयाबी इस पर निर्भर

श्रीहरिकोटा। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी, इसरो स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इस मिशन में अंतरिक्ष में बुलेट की स्पीड से दस गुना ज्यादा तेजी से ट्रैवल कर रहे दो स्पेसक्राफ्ट को मिलाया जाएगा। इसे डॉकिंग कहा जाता है। मिशन सफल रहा तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इस मिशन की कामयाबी पर ही भारत का चंद्रयान-4 मिशन निर्भर है, जिसमें चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे। कॉस्ट इफेक्टिव टेक्नोलॉजी डेमोंसट्रेटर मिशन स्पेडेक्स को 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इसरो के यूट्यूब चैनल पर रात 09.30 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।