भोपाल से दिल्ली के लिए वंदेभारत से ज्यादा शताब्दी बेहतर:ऑक्यूपेंसी और पंक्चुअलिटी में भी आगे, रेलवे की रिपोर्ट में खुलासा

Updated on 15-04-2024 11:54 AM

भोपाल से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को इन दिनों वंदे भारत से ज्यादा शताब्दी एक्सप्रेस पसंद आ रही है। यह हम इसलिए कह रहे हैं कि शताब्दी की ऑक्यूपेंसी वंदेभारत से बेहतर है। पिछले दो महीने की बात की जाए, तो गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली से रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस की ऑक्यूपेंसी 135 प्रतिशत है। वहीं 12001 रानी कमलापति से नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की ऑक्यूपेंसी 117 प्रतिशत है। वहीं, वंदेभारत की ऑक्यूपेंसी की बात की जाए, तो इसकी क्रमश: 112 व 94 प्रतिशत है। बता दें कि रेलवे की यह रिपोर्ट पिछले दो महीने फरवरी और मार्च की है।

अधिक हॉल्ट और टाइमिंग है कारण
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐसा नहीं है कि वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी कम है, उसकी ऑक्यूपेंसी बहुत बेहतर है। मगर, शताब्दी की ऑक्यूपेंसी अधिक इसलिए है कि इसकी टाइमिंग और हॉल्ट अधिक हैं। जैसे, वंदे भारत आरकेएमपी से चलकर रास्ते में सिर्फ तीन स्टॉप पर ही हॉल्ट लेती है। वहीं, शताब्दी 9 स्टॉप हैं। इसके अलावा, वंदे भारत आरकेएमपी से जल्द सुबह निकलती है। वहीं, शताब्दी दोपहर में होने के कारण इसमें अधिक लोग सफर कर पाते हैं।

पंक्चुअलिटी में वंदे भारत आगे
दोनों ट्रेन में पंक्चुअलिटी की बात की जाए, तो इसमें वंदे भारत आगे है। पिछले 6 महीने की पंक्चुअलिटी में वंदे भारत गाड़ी संख्या 20171 आरकेएमी से हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत 84.4 % है। इसी तरह 20172 हजरत निजामुद्दीन से आरकेएमपी वंदेभारत 71.6 %, वहीं गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली से आरकेएमपी वंदे भारत एक्सप्रेस की पंक्चुअलिटी 36.4 % है। गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति से नई दिल्ली शताब्दी 29.6 प्रतिशत रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली से आरकेएमपी जनवरी महीने में सिर्फ 4 प्रतिशत ही रह गई थी।

मध्य प्रदेश में चल रही सभी वंदे भारत की रिपोर्ट
निजामुद्दीन से चलकर भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पंक्चुअलिटी के पैरामीटर पर फेल है। रीवा से चलकर आरकेएमपी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ऑक्यूपेंसी के पैरामीटर्स पर खरी नहीं उतरी।

यह खुलासा आरकेएमपी, निजामुद्दीन, इंदौर, रीवा और नागपुर के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्टेटस पड़ताल में हुआ है। रेलवे निजामुद्दीन और रीवा से आरकेएमपी के लिए चलने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस की पंक्चुअलिटी और ऑक्यूपेंसी में पिछड़ने की वजह बीते महीने तक दिल्ली और रीवा में पड़े कोहरे को मान रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक निजामुद्दीन-आरकेएमपी वंदे भारत की बात की जाए तो इसकी ऑक्यूपेंसी प्रदेश भर में चल रही सभी वंदे भारत में सबसे अधिक करीब 112 प्रतिशत रही। वहीं, पिछले 2 महीने में पंक्चुअलिटी के मामले में यह ट्रेन फेल रही। पढ़ें पूरी खबर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2024
भोपाल के कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा में सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। यहां पर शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। जब अफसर मौके पर…
 29 April 2024
भोपाल लोकसभा सीट से कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 6 करोड़पति और 13 लखपति हैं, लेकिन चुनाव में खर्च करने में वे पीछे हैं। अब तक 19…
 27 April 2024
इंदौर में डेढ़ साल पहले झाड़ियों में मिले बच्चे को अमेरिका के डॉक्टर ने गोद लिया है। बच्चे को स्ट्रीट डॉग ने बुरी तरह नोच दिया था, जिससे उसका प्राइवेट…
 27 April 2024
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मप्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के ठीक पहले भोपाल में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान शाह ने मप्र में सत्ता…
 26 April 2024
भोपाल उत्सव मेला समिति के त्रि-वार्षिक चुनाव गुरूवार को संपन्न हुए। जिसमें मनमोहन अग्रवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। वे समिति के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। होटल…
 26 April 2024
लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच भाजपा के मुख्य रणनीतिकार गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात भोपाल आए और देर रात तक मप्र की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।प्रदेश में पहले…
 26 April 2024
भोपाल में 85+ उम्र के बुजुर्ग वोटर या फिर ऐसे मतदाता, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते, उनके लिए शुक्रवार से 'वोट फ्रॉम होम'…
 25 April 2024
ग्वालियर में 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है।…
 25 April 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को बड़ा चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दम है तो वो खुद 500 पार का नारा लगाए। सीएम ने कहा- हम…
Advt.