इंदौर में CM डॉ. मोहन यादव ने घुमाई गदा:मंच से कांग्रेस को दिया चैलेंज, कहा- दम हो तो कांग्रेस 500 पार का नारा लगाए

Updated on 25-04-2024 07:02 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को बड़ा चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दम है तो वो खुद 500 पार का नारा लगाए। सीएम ने कहा- हम अपने दम पर कह रहे हैं कि अबकी बार 400 पार। कांग्रेस को इस पर आपत्ति है।

सीएम ने कहा- पूरे देश ने संकल्प लिया है, अबकी बार 400 पार। ये कहते हैं 400 का आंकड़ा क्यों लाए? हमने 2014 में भी कहा था और कर के दिखाया। जब हमने 2019 में कहा 300 पार कहा तो वह करके दिखाया। इसलिए अबकी बार पूरे देश का मिजाज देखकर हमारी पार्टी ने, मोदी जी ने तय किया हम हमारे सारे मित्रों के साथ मिलकर 400 पार जाएंगे। अरे, आप में दम हो तो बोलो कि हम 500 पार जाएंगे।

सीएम ने कहा- मध्यप्रदेश में जब हम कहते हैं सभी 29 सीटें जीतेंगे तो भी कांग्रेस के नेता कह रहे हैं हम 12 जीतेंगे। इसका मतलब कांग्रेस ने चुनाव के पहले ही हार मान ली। और जो चुनाव के पहले ही हार मान लेता है वो खेलने लायक नहीं रहता है।

सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर दौरे पर रहे। उन्होंने इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इससे पहले जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी के नाम की आंधी चल रही है। विपक्षी उनके सामने पत्ते की तरह उड़ रहे हैं। सीएम यादव मंच पर गदा घुमाते नजर आए। 

विरासत टैक्स सबसे पहले नेहरू परिवार पर लगाना था

सीएम ने कहा- राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की सभा में इकोनॉमिक सर्वे का हवाला देते हुए विरासत पर टैक्स लगाने की बात कही है। यदि विरासत की बात कर रहे हैं तो सबसे पहले ये नेहरु परिवार पर लगना था। नेहरु परिवार की विरासत इंदिरा गांधी के पास आई। इंदिरा गांधी की विरासत उनके बेटे के पास आई और बेटे से बहू ने पीछे से सत्ता चलाई। अब ये तो पोते आ गए हैं। ये भारत में चुनाव लड़ते हैं और अमेरिका के कानून लागू करने की बात करते हैं।

सीएम बोले- ये (कांग्रेसी) हिंदू-मुसलमान की बात खुद करते हैं और हमसे कहते हैं? ये मुस्लिम लीग के एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2024
राजधानी भोपाल के सिंधी कॉलोनी में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक को रोका। कार की तलाशी में अवैध रूप से रखे 1.75 लाख रुपए बरामद किए गए…
 03 May 2024
भोपाल के चूना भट्‌टी चौराहे पर शुक्रवार सुबह पानी की लाइन फूट गई। इससे पानी का फव्वारा 20 फीट तक ऊपर उठ गया। करीब 3 घंटे में लाखों लीटर पानी…
 03 May 2024
भोपाल के बिशनखेडी स्थित एक कबाड़ की फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री कैंपस में ही बने गोदाम में प्लास्टिक और लाइलोन का कई टन कबाड़ रखा था। जिससे आग…
 03 May 2024
जयपुर में एक महिला डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी भी डॉक्टर है और सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर रहा है। दोनों की…
 03 May 2024
भोपाल के गांधीनगर से 5 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब जब्त हुई है। आबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह यहां कार्रवाई की। शराब का अवैध कारोबार करने वालों ने…
 02 May 2024
भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में हुए घोटाले के बाद अब जबलपुर की मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में एक…
 02 May 2024
भोपाल लोकसभा सीट पर तीसरे फेज में 7 मई को चुनाव होंगे। BJP-कांग्रेस के अलावा कुल 22 कैंडिडेट मैदान में हैं। इन्हीं में से एक हैं अब्दुल ताहिर खान, जो…
 01 May 2024
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर वे 5 बार सांसद रह चुके हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव…
 01 May 2024
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी धार, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों में अवैध हथियार बनाने का काम चलता रहा है। चौथे और…
Advt.