भोपाल में 4 प्रत्याशियों ने एक भी रुपया नहीं खर्चा

Updated on 29-04-2024 02:49 PM

भोपाल लोकसभा सीट से कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 6 करोड़पति और 13 लखपति हैं, लेकिन चुनाव में खर्च करने में वे पीछे हैं। अब तक 19 कैंडिडेट्स ने ही हिसाब दिया है। जिनमें से 2 कैंडिडेट ही ऐसे हैं, जिन्होंने 6.11 लाख और 26.55 लाख रुपए खर्च किए हैं।

4 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने खर्च नील बताया है। यानी, उनका एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ। बाकी ने चुनाव खर्च की तय लिमिट का 1% भी खर्च नहीं किया। 3 उम्मीदवारों ने तो चुनाव आयोग को खर्च का हिसाब ही नहीं दिया है। इनमें सबसे अमीर कैंडिडेट मैथिलीशरण गुप्त भी शामिल हैं। वे पूर्व स्पेशल DG भी रह चुके हैं।

खर्च के मामले में बीजेपी के आलोक शर्मा सबसे आगे हैं। वे अब तक 26 लाख 55 हजार रुपए से ज्यादा खर्च कर चुके हैं। इनमें 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो का खर्च शामिल नहीं है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने 6.10 लाख रुपए खर्च किए हैं।

गुप्त-महाजन ने हिसाब नहीं दिया

2 करोड़पति निर्दलीय उम्मीदवार मैथिलीशरण गुप्त और आरके महाजन ने चुनाव खर्च का हिसाब ही नहीं दिया है। गुप्त के पास करीब 20 करोड़ और महाजन के पास 1.58 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। 6.92 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक बसपा के भानुप्रताप सिंह ने 31 हजार 36 रुपए खर्च किए हैं। वहीं, परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट अक्षय गोठी ने 21 हजार रुपए का चुनावी खर्च बताया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं। कोई केदारनाथ में हैं तो कोई गंगोत्री-बद्रीनाथ के रूट पर। इससे खाने-पीने की दिक्कतें भी…
 15 May 2024
भोपाल के प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की बच्ची से ज्यादती के मामले गिरफ्तार किए गए सस्पेंड एसआई प्रकाश राजपूत को जमानत के बाद बुधवार को रिहा कर…
 13 May 2024
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम सामने आते ही बच्चों में खुशियां छा गईं। स्कूलों में उन्होंने एक-दूसरे…
 11 May 2024
देवी धाम सलकनपुर से 6 महीने के बच्चे का मुंडन और तुलादान कराकर लौट रहे भोपाल के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भैरव घाटी पर हुए हादसे में दादा-दादी…
 11 May 2024
भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 स्थित आनंद विहार स्कूल के पास व्यक्ति ने कार में सुसाइड कर लिया। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान…
 11 May 2024
भोपाल के ग्रामीण इलाके नजीराबाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों को मार डाला गया। गुरुवार सुबह 10 बजे पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए।…
 09 May 2024
प्रदेश के चौथे और अंतिम चरण में शामिल आठ लोकसभा सीटों पर होने वाली वोटिंग में चुनाव आयोग का फोकस शहरी इलाकों के साथ आदिवासी बेल्ट के मतदान केंद्रों पर…
 09 May 2024
भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के अकाउंट से दलित संघ सोहागपुर के अकाउंट में ट्रांसफर हुए 9.50 करोड़ रुपए में से करीब सवा करोड़ रुपए व्यापारियों को बांटे…
 09 May 2024
लोकसभा चुनाव की वोटिंग के पहले भोपाल के उम्मीदवार सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहे। चाहे वोट डालने की अपील हो या, सभा, रैली और रोड शो। इन्होंने अपने…
Advt.