गंदगी देख भड़के निगमायुक्त, कहा कचरा फेंकने पर करें कार्रवाई

Updated on 21-03-2024 01:06 PM
 भोपाल नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण बुधवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने निकले। इस दौरान गंदगी और कचरे के ढेर देखकर वह भड़क गए और उन्होंने गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, वीसी के माध्यम से निगमायुक्त ने अन्य अधिकारियों को साफ-सफाई की जमीनी स्थिति के बारे में भी बताया।

इन स्थानों पर किया निरीक्षण

जानकारी के अनुसार निगमायुक्त हरेंद्र नारायण ने बुधवार को शहर के लिंक रोड नंबर दो, सात नंबर स्टाप, पुराना आरटीओ क्षेत्र, मानसरोवर, एमपी नगर जोन एक, दो, ज्योति टाकीज, चेतक ब्रिज-अन्ना नगर मार्ग, भेल दशहरा मैदान से महात्मा गांधी चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई की जमीनी हकीकत देखी। साथ ही आंतरिक मार्गों में भी साफ-सफाई का अवलोकन किया और वीसी के माध्यम से अधिकारियों को गंदगी एवं कचरे के ढे़र की स्थिति से रूबरू कराया। जगह -जगह करचे के ढेर मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल हटवाने और सीएंडडी वेस्ट फेंकने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
इंदौर में डेढ़ साल पहले झाड़ियों में मिले बच्चे को अमेरिका के डॉक्टर ने गोद लिया है। बच्चे को स्ट्रीट डॉग ने बुरी तरह नोच दिया था, जिससे उसका प्राइवेट…
 27 April 2024
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मप्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के ठीक पहले भोपाल में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान शाह ने मप्र में सत्ता…
 26 April 2024
भोपाल उत्सव मेला समिति के त्रि-वार्षिक चुनाव गुरूवार को संपन्न हुए। जिसमें मनमोहन अग्रवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। वे समिति के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। होटल…
 26 April 2024
लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच भाजपा के मुख्य रणनीतिकार गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात भोपाल आए और देर रात तक मप्र की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।प्रदेश में पहले…
 26 April 2024
भोपाल में 85+ उम्र के बुजुर्ग वोटर या फिर ऐसे मतदाता, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते, उनके लिए शुक्रवार से 'वोट फ्रॉम होम'…
 25 April 2024
ग्वालियर में 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है।…
 25 April 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को बड़ा चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दम है तो वो खुद 500 पार का नारा लगाए। सीएम ने कहा- हम…
 25 April 2024
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन सत्र 2 के लिए परिणाम जारी कर दिए। यह परिणाम 24 अप्रैल की देर रात तकरीबन 11 बजकर 30…
 25 April 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात भोपाल आएंगे। उड़ीसा के भुवनेश्वर से रात करीब साढ़े आठ बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। शाह का भोपाल…
Advt.