आज भोपाल आएंगे अमित शाह:भुवनेश्वर से रात 8:30 बजे पहुंचेंगे भोपाल, होटल ताज में करेंगे रात्रि विश्राम

Updated on 25-04-2024 06:14 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात भोपाल आएंगे। उड़ीसा के भुवनेश्वर से रात करीब साढ़े आठ बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। शाह का भोपाल में कोई कार्यक्रम नहीं है। गृह मंत्री का राजधानी में स्टे होने के कारण पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

अमित शाह कल यानी शुक्रवार को गुना और राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगण से रोडमल भाजपा प्रत्याशी हैं। 

गुना एवं राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में करेंगे सभाएं

शाह सुबह भोपाल से हेलिकॉप्टर से गुना लोकसभा क्षेत्र के पिपरई(जिला अशोकनगर) पहुंचेंगे। यहां वे गुना से बीजेपी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। अशोकनगर की सभा के बाद वे राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के खिलचीपुर पहुंचेंगे। यहां वे बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाह के नाइट स्टे के चलते पुलिस अलर्ट
अमित शाह के आज गुरुवार को भोपाल में रात्रि विश्राम के चलते पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। होटल ताज जाने वाले रास्ते पर पुलिस बल तैनात किया गया है। होटल में आने-जाने वालों की बारीकी से जांच की जा रही है।

7मई को गुना राजगढ़ में मतदान
मप्र में तीसरे चरण में जिन 8 सीटों पर मतदान होना है। उनमें गुना, राजगढ़ के अलावा भिंड, मुरैना, ग्वालियर, सागर, विदिशा और भोपाल में वोटिंग होगी। राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2024
राजधानी भोपाल के सिंधी कॉलोनी में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक को रोका। कार की तलाशी में अवैध रूप से रखे 1.75 लाख रुपए बरामद किए गए…
 03 May 2024
भोपाल के चूना भट्‌टी चौराहे पर शुक्रवार सुबह पानी की लाइन फूट गई। इससे पानी का फव्वारा 20 फीट तक ऊपर उठ गया। करीब 3 घंटे में लाखों लीटर पानी…
 03 May 2024
भोपाल के बिशनखेडी स्थित एक कबाड़ की फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री कैंपस में ही बने गोदाम में प्लास्टिक और लाइलोन का कई टन कबाड़ रखा था। जिससे आग…
 03 May 2024
जयपुर में एक महिला डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी भी डॉक्टर है और सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर रहा है। दोनों की…
 03 May 2024
भोपाल के गांधीनगर से 5 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब जब्त हुई है। आबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह यहां कार्रवाई की। शराब का अवैध कारोबार करने वालों ने…
 02 May 2024
भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में हुए घोटाले के बाद अब जबलपुर की मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में एक…
 02 May 2024
भोपाल लोकसभा सीट पर तीसरे फेज में 7 मई को चुनाव होंगे। BJP-कांग्रेस के अलावा कुल 22 कैंडिडेट मैदान में हैं। इन्हीं में से एक हैं अब्दुल ताहिर खान, जो…
 01 May 2024
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर वे 5 बार सांसद रह चुके हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव…
 01 May 2024
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी धार, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों में अवैध हथियार बनाने का काम चलता रहा है। चौथे और…
Advt.