CISF महिला के समर्थन में आए रेसलर बजरंग पूनिया
हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से निर्वाचित सांसद कंगना रनौत गुरुवार को दिल्ली जा रही थीं। इसी बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसलूकी की गई। दरअसल एक सीआईएसएफ गार्ड ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।कंगना के साथ हुए इस अभद्र व्यवहार को लेकर कई राजनेताओं व दिग्गज लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इसी क्रम में अब रेसलर बजरंग पूनिया का भी रिएक्शन सामने आया है।बजरंग पूनिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब महिला किसानों के लिए अनाप शनाप बोला जा रहा था तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग।अब उस किसान मां की बेटी ने गाल लाल कर दिया तो शांति का पाठ पढ़ाने आ गए। सरकारी जुल्म से किसान मारे गये उस समय यह शांति पाठ पढ़ाना था हुकूमत को! उन्होंने लिखा घटाएं उठती हैं बरसात होने लगती है, जब आँख भर के फ़लक को किसान देखता है।बता दें कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएफएस की कांस्टेबल कुलविंदर कौर कपूरथला जिले के थाना तलवंडी चौधरिया के गांव माई वाल की रहने वाली हैं। किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने दिल्ली धरने में बैठने वाली महिलाओं सौ-सौ रुपये लेकर बैठने वाली बताया था।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित