भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस में हैं भाजपा के अंडरग्राउंड विधायक प्रदीप पटेल! सबकी खबर को बताया था क्यों हुए थे गायब
मऊगंज।
मध्य प्रदेश के मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल पिछले 42 दिनों से अपने क्षेत्र से रहस्यमयी ढंग से गायब थे. क्षेत्र में उनके लापता होने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि 42 दिन बाद वो मीडिया के कैमरों के सामने आ गए हैं. वो भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस में मौजूद हैं.
इस वजह से थे 'अंडरग्राउंड'
विधायक प्रदीप पटेल ने मूसा गैंग की धमकी के डर से मऊगंज शहर को छोड़ दिया था और रहस्यमयी तरीके से लापता थे. विधायक ने खुद को परिवार सहित भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस में कैद कर लिया था. वहीं उनकी जानकारी मिलते ही मिलने वालों का लगा तांता लग गया. लोग उनसे मिलने भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस पहुंच रहे हैं.
कब से लापता थे विधायक प्रदीप पटेल?
बता दें कि विधायक प्रदीप पटेल 3 जनवरी, 2026 को हाईवे किनारे दो कांग्रेस नेताओं की जमीन पर पहुंचे थे, जहां वो विवादों में घिर गए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान लोगों ने विधायक को वहां से खदेड़ दिया था. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और विधायक प्रदीप को सुरक्षित थाने पहुंचाया. इस घटना के बाद से ही विधायक क्षेत्र से लापता थे.

मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग