पाकिस्तानी ड्रोन अटैक में महिला की मौत
-
होशियारपुर-जालंधर में ड्रोन दिखे
-
चंडीगढ़-अमृतसर आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल
पंजाब। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 9 मई को फिरोजपुर के खाई सेमे गांव में ड्रोन अटैक में घायल हुई महिला सुखविंदर कौर की लुधियाना के DMC अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, इसी हादसे में घायल हुए लखविंदर सिंह और सोनू का अभी इलाज चल रहा है। उधर, सीजफायर के ऐलान के बाद भी लगातार तीसरे दिन पंजाब में ड्रोन दिखे। होशियारपुर में ड्रोन देखे गए। हालांकि आर्मी की टीम ने इन्हें हवा में ही गिरा दिया। इसके बाद होशियारपुर के दसूहा और मुकेरियां में ब्लैकआउट कर दिया गया। दोनों जगह 5 से 7 धमाके सुने गए। इसके अलावा जालंधर के मंड में एक ड्रोन मार गिराया। प्रशासन ने सुरानुसी में ब्लैकआउट कराया। यहां भी धमाके सुनाई दिए। अमृतसर में रात को कुछ देर के लिए ब्लैकआउट रहा। साथ ही दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को यहां लैंड नहीं होने दिया और मानसा से ही लौटा दिया गया। इंडिगो और एअर इंडिया ने आज चंडीगढ़ और अमृतसर आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। वहीं अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट जिला प्रशासन ने मंगलवार 13 मई को भी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया। फाजिल्का प्रशासन की ओर से अगले 2 दिन सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश हैं।

PM मोदी और जर्मन चांसलर के बीच अहम वार्ता, व्यापार से टेक्नोलॉजी तक सहयोग पर जोर
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक MP में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर में आई गंभीर चोट; विरोध में आधे घंटे बंद रही इमरजेंसी