अवध क्षेत्र में बदला मौसम... बारिश के साथ ओलो की बरसात
-
फसल नुकसान की चिंता से किसान चिंतित
लखनऊ । बारिश के बाद तेज हवाएं चलने से फसल गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा। जानकारी पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों और पुलिस ने पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया। यूपी के अयोध्या में सोमवार की सुबह बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। कुछ ही देर में जमीन पर ओलो की परत बिछ गई। ओले गिरने से किसानों के माथे पर चिंता रेखा उभर आई। हालांकि बारिश थोड़ी देर में थम गई। इससे फसलों को किसी बड़े नुकसान का अंदेशा नहीं है। यदि आगे अभी और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान जरूर होगा। फिलहाल मौसम साफ हो गया है। धूप खिल गई है। मौसम के साफ होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि खेतों पर फसल पककर खड़ी है। अब काटने की तैयारी है। ऐसे में अधिक बारिश साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है।
बाराबंकी में बारिश के साथ गिरे ओले, किसान चिंतित
बाराबंकी में सोमवार को सुबह से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि अभी इतनी बारिश नहीं हुई है, कि फसलों को नुकसान हो। यदि आगे और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होगा, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।

वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू