मध्यप्रदेश की वक्फ संपत्तियों पर स्वतंत्रता दिवस पर लहराएगा तिरंगा
भोपाल।
राज्य वक्फ बोर्ड ने 15 अगस्त को सभी वक्फ संपत्तियों पर तिरंगा फहराने और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने इस संबंध में आदेश देते हुए सभी जिलों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। प्रदेश में लगभग 15 हजार से अधिक वक्फ संपत्तियां मौजूद हैं, जहां इस बार पहली बार एक साथ ध्वजारोहण की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, हर जिले में वक्फ बोर्ड के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई, सजावट और अन्य तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से राष्ट्रप्रेम को प्रोत्साहित करना और समुदाय के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की भावना से जोड़ना है।

CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा