रक्षाबंधन पर बढ़ी रीवा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग
- स्पेशल ट्रेन में जोड़े 4 कोच, 304 सीटें बढ़ाईं
भोपाल। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों में भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से इस रूट की अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी थीं और लंबी प्रतीक्षा सूची बन गई थी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–रीवा स्पेशल एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 2 एसी थर्ड क्लास कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे करीब 304 अतिरिक्त यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकेगी। रेलवे का कहना है कि यह कदम खासतौर पर त्योहारी भीड़ को देखते हुए उठाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
आज शाम 7:35 बजे रवाना होगी ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से शुक्रवार, 8 अगस्त को शाम 7:35 बजे रवाना होगी और विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर व सतना होते हुए दूसरे दिन सुबह 6:20 बजे रीवा पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने अपील की है कि यात्री यात्रा से पूर्व गाड़ियों की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी के लिए ‘रेल मदद 139’ हेल्पलाइन या NTES ऐप का इस्तेमाल करें।

जालंधर के ज्वेलर से ₹35 लाख की ठगी: लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर पर बनवाए गहने, पेमेंट के वक्त हुए फरार
गुरुग्राम में फिर फंसा पेंच: मेयर की तबीयत बिगड़ने से दूसरी बार टला सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
हरियाणा शिक्षा बोर्ड में भारी हंगामा: HTET 2024 का रिकॉर्ड नष्ट करने पर विवाद, काम-काज ठप
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात