मप्र के बड़बोले मंत्री विजय शाह की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
नई दिल्ली।
कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं. इस मामले में आज 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इस दौरान स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी. मंत्री के वकील उनकी माफी को लेकर अपना पक्ष भी रख सकते हैं.
ये है मामला
जनजातीय कार्य मंत्री मंत्री विजय शाह ने बीते 11 मई को इंदौर के महू स्थित रायकुंडा गांव में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए विवादित बयान दिया था. इस बयान के बाद मंत्री को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था. हालांकि मंत्री ने इस मामले में माफी भी मांगी थी.
कोर्ट ने माफी को बताया था निष्ठाहीन
लेकिन पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मंत्री शाह की माफी को निष्ठाहीन बताया था. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि मंत्री आत्मचिंतन करें कि वे अपनी माफी कैसे मांगे ? आपकी वह सार्वजनिक माफी कहां है? हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है।.जांच के नाम पर क्या किया गया?

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
अमिताभ-सचिन समेत कई दिग्गजों की मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र