अपने क्षेत्र में खराब सड़कों से परेशान सांसद वीडी शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार
भोपाल। 
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष  और खजुराहो से सांसद बी डी शर्मा ने  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है और इस पत्र में  उन्होंने लिखा है कि उनके संसदीय क्षेत्र  में 68 करोड़ की लागत से बनी सड़क पहली ही  बरसात में खराब हो चुकी है। यह भी आरोप  लगाया है कि जबलपुर के जिस ठेकेदार ने यह ठेका लिया था, उसने इसमें भ्रष्टाचार किया है। सड़क ठीक नहीं बनाई है। उनका कहना है उनके संसदीय क्षेत्र में खजुराहों में जो सड़क बनाई गई है सकरिया से  डिंगोरा मार्ग यह 68 करोड़ 38 लाख में  बनाई है। इसका ठेका लिया था जबलपुर के ठेकेदार रविशंकर जायसवाल ने और इस ठेकेदार ने बेहद घटिया काम किया है। सड़क पहली बरसात में  पूरी तरह उखड़ गई है।  यह  सड़क काफी खराब हो चुकी है और अब वीडी  शर्मा खुल के सामने आ गए हैं। शर्मा ने साफ-साफ कहा है कि यह नहीं चलेगा।  ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर करने तक की बात चल रही है। वीडी शर्मा मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे  हैं। उनके सीधे संबंध हैं। खजुराहो से  सांसद हैं और नितिन गडकरी जिस तरह से  एक्शन लेते हैं उससे लगता है कि अब बहुत  बड़ी कारवाई होगी।वीडी शर्मा ने इस पत्र की कॉपी मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग के जो मंत्री हैं राकेश सिंह जो जबलपुर के  रहने वाले हैं उन्हें भी सौंपी है और  उम्मीद की है कि आगे से कोई ठेकेदार इस  तरह से घटिया निर्माण ना करें। यह भी सुनिश्चित करें। लेकिन यह खबर क्यों खास हैं यह समझने वाली बात हैं अपने ही सरकार में एक जिम्मेदार सांसद जो पूर्व मेें प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं उनके ही क्षेत्र में एक 70 लाख की सड़क में एक मामूली ठेकेदार खेल कर गया । तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि प्रदेश में बाकी शहरों और सड़कों का आलम क्या होगा।