उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी को दिखाया ठेंगा
-
ब्रजभूषण सिंह के करीबी को बनाया जिलाध्यक्ष
दरअसल, यूपी कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पार्टी महासचिव अविनाश पांडेय ने लखनऊ कार्यालय में बैठकर उम्मीदवारों से बाकायदा साक्षात्कार लिया था। उम्मीदवारों से उनके क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़ाने की उनकी कोशिश और संभावनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत की गई थी। राहुल गांधी ने गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान यह बयान दिया था कि कांग्रेस में कई लोग भाजपा के समर्थक हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाएगा तभी पार्टी ठीक तरीके से चल पाएगी। लेकिन लगता है कि राहुल गांधी का यह मंत्र उनकी अपनी ही पार्टी के नेता नहीं समझ सके हैं। यही कारण है कि भाजपा के एक करीबी नेता को गोंडा का जिलाध्यक्ष बना दिया गया है। यूपी कांग्रेस की आई जिलाध्यक्षों की सूची में कई नामों पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी के इस फैसले से नाराज कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं तो कुछ ऐसे नेताओं के खिलाफ दिल्ली तक शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।
कांग्रेस ने दो दिन पहले ही यूपी के लिए सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें गोंडा से राम प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन वे न केवल भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं, बल्कि पिछले चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ना चाहते थे। भाजपा के वर्तमान विधायक का टिकट न कटने के कारण राम प्रताप सिंह को भाजपा का टिकट नहीं मिल पाया जिससे नाराज होकर वे वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान