सांसद में वोटर वेरिफिकेशन पर लगातार दूसरे दिन हंगामा
- विपक्षी सांसद 'मिंता देवी' की तस्वीर वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे
- दावा- यह 124 साल की जिंदा वोटर
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद मिंता देवी के नाम और तस्वीर वाली टीशर्ट पहनकर प्रदर्शन करने पहुंचे। संसद के दोनों सदन में बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा दोपहर 12 बजे तक और राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के सांसद मकर द्वार पर मिंता देवी के नाम और तस्वीर वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे। विपक्ष का दावा है कि मिंता देवी चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की जीवित मतदाता के रूप में शामिल हैं। विपक्ष के हंगामे के कारण विधेयकों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। सोमवार को भी बिना चर्चा के 8 विधेयक बिना बहस के ही पास हो गए। लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, नेशनल एंटी-डोपिंग (संशोधन) बिल, इनकम टैक्स (नंबर 2) बिल और टैक्सेशन लॉ (संशोधन) बिल पास हुआ।
राज्यसभा में गोवा में अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्संयोजन से जुड़ा बिल, मर्चेंट शिपिंग बिल, मणिपुर विनियोग बिल और मणिपुर जीएसटी (संशोधन) बिल पास किए गए।सोमवार को भी विपक्ष के 300 सांसदों ने वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला था। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। हालांकि 2 घंटे बाद इन्हें छोड़ दिया गया था।

मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर