पीएम मोदी के विमान पर हमला करने की धमकी
- मुंबई पुलिस को कॉल आया
- फोन करने वाला दिमागी रूप से कमजोर, गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर अटैक की धमकी मिली है। 11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं। मुंबई पुलिस ने इस बारे में सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। पीएम फिलहाल फ्रांस और अमेरिका दौरे पर हैं। वे 15 फरवरी को वापस भारत लौटेंगे। पिछले 4 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले नवंबर 2024 में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया था। मामले में पुलिस ने एक 34 साल की महिला को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पता चला था कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने शरारत में फोन किया था। महिला का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं था।

अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
बंगाल में कांग्रेस ने खेला मुस्लिम-दलित कार्ड, क्या BJP को होगा नुकसान या Mamata Banerjee को?
‘जुल्म उतना ही करो, जितना सह सको’: अरविंद केजरीवाल ने दिए व्यंग्यपूर्ण निर्देश, किसे बनाया निशाना?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण