जिस काशी में लोकमाता ने विकास के काम किए, वहां मुझे सेवा का अवसर मिला

भोपाल/इंदौर । आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने इंदौर मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया है। 11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है। 75 फीसदी महिलाएं इससे लाभाविंत हुई है। देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैँ।
अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए देवी अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया। आज हमें बार-बार किसानों को कहना पड़ता है कि क्रॉप डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है। हम केवल धान या गन्ने की खेती करके अटक नहीं सकते। उन्होंने आदिवासियों और घुमंतू टोलियों के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की योजना बनाई।
गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी
मोदी ने कहा- माता अहिल्या बाई ने गवर्नेंस का ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार और उद्यम के लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू की। खेती को बढ़ावा देने के लिए नहरों का जाल बिछाया, उस जमाने में 300 साल पहले जल संरक्षण के लिए उन्होंने कितने ही तालाब बनवाए।
देवी अहिल्या ने नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया-मोदी
पीएम मोदी ने कहा- आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा की जाए तो कुछ लोगों को लगता है कि सेकुलरिज्म खतरे में हैं। लेकिन देवी अहिल्याबाई ने ऐसी सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की। 250 साल पहले हमारे देश में नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया।
लोकमाता ने अपने राज्य को नई दिशा दी- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढ़ियां उसकी चर्चा करे, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था।विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई का नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा भाव उमड़ पड़ता है
पीएम ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।
पीएम मोदी बोले- ये सारे प्रोजेक्ट विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सारे कामों के लिए पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।