टेस्ला का भारत में पहला शोरूम ओपन हुआ
-
अभी केवल मॉडल Y बेचेगी कंपनी
मुंबई। टेस्ला का ये शोरूम लोगों के लिए एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा। यानी यहां न सिर्फ गाड़ियां बेची जाएंगी, बल्कि लोग टेस्ला की टेक्नोलॉजी और फीचर्स को भी करीब से देख सकेंगे। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का पहला शोरूम आज यानी, 15 जुलाई को मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुल गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस टेस्ला शोरूम के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस टेस्ला शोरूम पहुंचे। ये स्टोर लोगों के लिए एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा। यानी यहां न सिर्फ गाड़ियां बेची जाएंगी, बल्कि लोग टेस्ला की टेक्नोलॉजी और फीचर्स को भी करीब से देख सकेंगे। इवेंट में खास मेहमान और मीडिया के लोग शामिल हो रहे हैं। इसके बाद जल्द ही आम जनता के लिए भी शोरूम खोल दिया जाएगा। अभी केवल मॉडल Y को भारत में लॉन्च किया है। इसे चीन से आयात किया गया है इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी लगने के बाद कीमत 60 लाख रुपए है। अमेरिका में इसकी कीमत 32 लाख रुपए है। यानी, ये भारत में 28 लाख रुपए महंगी है। आने वाले वक्त में कंपनी स्थानीय उत्पादन पर भी विचार कर सकती है, जिससे कीमतें कम हो सकती हैं। हालांकि, टेस्ला ने अभी तक मैन्युफैक्चरिंग के प्लान के बारे में नहीं बताया है।

राशिफल 21 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेली
सीएचसी पलारी के लैब में जांच सुचारू रूप से संचालित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की भेंट
ग्रामीण विकास में रोजगार सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका, राज्य सरकार इनके हित की चिंता करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जहाँ राशन और जरूरतों के लिए भी तय करना पड़ता है 40 किलोमीटर का सफर… वहाँ पहुँची उपचार की दस्तक