सेल्फी ले रहे फैन पर भड़के एसएस राजामौली
-
नजदीक आने पर मारा धक्का
साउथ के पॉपुलर विलेन कोटा श्रीनिवास का 13 जुलाई को हैदराबाद में निधन हो गया। साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार कोटा श्रीनिवास के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे, जिनमें बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली भी शामिल थे। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राजामौली सेल्फी लेने पहुंचे एक फैन को धक्का मारते नजर आए हैं। सामने आए वीडियो में एसएस राजामौली, कोटा श्रीनिवास के अंतिम दर्शन कर उनके जुबली हिल्स स्थित घर से निकलते नजर आए। राजामौली अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे, तभी एक फैन उनके पास सेल्फी लेने पहुंच गया। वो उनके साथ चलने लगा और जैसे ही वो ज्यादा नजदीक पहुंचा राजामौली ने भड़कते हुए उन्हें जोरदार धक्का दे दिया।

शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत