कर्नल सोफिया मामले में एसआईटी विजय शाह को भेजेगी नोटिस
-
मंत्री से होगी पूछताछ
भोपाल। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) मंत्री शाह से पूछताछ की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए जल्द ही उन्हें आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा। बयान से जुड़ा वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए सीएफएसएल भेजा गया है ताकि उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए कथित विवादास्पद बयान के मामले में मंत्री विजय शाह से एसआईटी पूछताछ की तैयारी में है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब शाह को नोटिस देकर बयान दर्ज करेगी। सूत्रों के अनुसार, जांच की वर्तमान स्टेटस रिपोर्ट में विजय शाह के कथनों को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अगली जांच प्रक्रिया के तहत टीम महू का दौरा फिर करेगी। साथ ही, बयान से संबंधित वीडियो को अब भोपाल स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) भेजा गया है, जहां उसकी प्रमाणिकता की जांच कराई जा रही है। इससे पहले वीडियो रीजनल फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था, लेकिन वहां इसकी तकनीकी जांच संभव नहीं हो सकी थी। इस बीच, पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी के प्रमुख प्रमोद वर्मा का तबादला हाल ही में सागर से जबलपुर किया गया है, लेकिन एसआईटी के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्मा टीम की कमान यथावत संभालते रहेंगे।

गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव