भाषण के बीच टूटा मंच, धड़ाम से गिरे भाजपा जिला अध्यक्ष; फिर बोले—हिंदू कभी झुकते नहीं
सिंगरौली।
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में होली मिलन समारोह के दौरान मंच पर भाषण दे रहे भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह एक दुर्घटना का शिकार हो गए। गनीमत यह रही कि वे बाल बाल बच गए। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह क्षेत्रीय विधायक और अपने अन्य साथियों के साथ शामिल होने पहुंचे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष स्टेज पर भाषण दे रहे थे। कार्यक्रम में एंट्री के लिए 3 सौ रुपए फीस रखी गई थी। जिला अध्यक्ष युवाओं को संबोधित कर कार्यक्रम की तारीफ के पुल बांध हो रहे थे। सभी जमकर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी स्टेज अचानक भरभरा कर गिर गया। स्टेज टूटते ही भाजपा जिला अध्यक्ष भी नीचे गिर पड़े जिन्हें लोगों ने दौड़कर तुरंत उठाया हालांकि, इसके बाद नेता जी तुरंत उठे और ‘यह हिंदुओं का कार्यक्रम है और हिंदू कभी झुकते नहीं हैं’ कहकर माहौल को सामान्य करने की कोशिश की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़