BJP विधायक की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव पर FIR दर्ज, ये है मामला
सिंगरौली।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मामला बीजेपी के देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम से जुड़ा है। आरोप है कि भास्कर मिश्रा ने विधायक के खिलाफ विवादित बयान दिया, जिसे मेश्राम ने अपमानजनक और समुदाय विशेष को आहत करने वाला बताया। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और देर रात भास्कर मिश्रा को हिरासत में ले लिया। भास्कर मिश्रा विवादों से अक्सर जुड़े रहे हैं। युवाओं को नौकरी दिलाने और सड़क हादसों को रोकने जैसे मुद्दों पर उन्होंने आंदोलन किए। इसी दौरान उन पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। हर बार गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमाता रहा और समर्थक इसे सरकार की दबाव वाली राजनीति बताते रहे।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय