सड़कों पर दिखेगा शक्ति प्रदर्शन
अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर संसदीय सीट पर आगामी 19 अप्रैल को नामांकन करेंगे। शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल समेत कई दिग्गज नेता अगले सप्ताह रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल करेंगे।
गांधीनगर संसदीय सीट से लगातार दो लोकसभा चुनाव जीत चुके अमित शाह 19 अप्रैल को दूसरी बार अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले अहमदाबाद से गांधीनगर कलेक्टर कार्यालय तक रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। शाह ने गत चुनाव पांच लाख 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीता था। जबकि, इस बार पार्टी ने 10 लाख मतों के अंतर से चुनाव जिताने का लक्ष्य रखा है।
सीआर पाटिल 18 अप्रैल को नवसारी से भरेंगे नामांकन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल 18 अप्रैल को नवसारी सीट से नामांकन भरेंगे। गत चुनाव उन्होंने रिकॉर्ड छह लाख से अधिक मतों के अंतर से जीता था। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को पोरबंदर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह 15 अप्रैल को रोड शो करने के बाद नामांकन भरेंगे।
केद्रीय मंत्री रुपाला के प्रति समाप्त नहीं हो रही नाराजगी
विवादित टिप्पणी के चलते राजपूत समाज की नाराजगी केद्रीय मंत्री रुपाला के प्रति समाप्त नहीं हो रही है। उन्होंने अपने समर्थकों से 16 अप्रैल को बड़ी संख्या में राजकोट के बहुमाली चौक पर नामांकन रैली के लिए एकत्र होने की अपील की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी