शिवपुरी। 
शिवपुरी जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पिछले तीन दिनों से चल रहा महिलाओं का आक्रोश अब जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। 8 सितंबर को अमोला से शुरू हुए विद्रोह ने अब जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। अमोलपठा, मनपुरा, भौंती, थरखेड़ा में शराब की दुकानों पर हमला
गुरूवार को महिलाओं ने अमोलपठा, मनपुरा, भौंती, थरखेड़ा में शराब की दुकानों पर हमला बोल दिया। हालात यह बन गए कि दुकानों में शराब की बोतलें सड़क पर फेंक-फेंक कर फोड़ी गईं। इसी क्रम में अमोलपठा में पुलिस ने कुछ ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर दिया।  इसके बाद भीड़ इस हद तक आक्रोशित हो गई कि पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिसकर्मियों को भीड़ से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। इस संपूर्ण जनांदोलन के दौरान पुलिस और प्रशासन का सूचना तंत्र और कानून व्यवस्था चारों खाने चित्त नजर आई।