विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष से धक्का-मुक्की, फूट-फूटकर रोईं रेणु गर्ग
श्योपुर।
श्योपुर में एक अनोखा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। दरअसल यहां विधानसभा अध्यक्ष के आगमन के दौरान ये नजारा देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर का स्वागत करने पहुंची नगरपालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है। ऐसी होने से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। अपमान से आहत होकर रेणु गर्ग फूट-फूट कर रोने लगीं, जिससे वहां पर अनोखी स्थिति बन गई। इस घटनाक्रम पर पति सुजीत गर्ग ने पुलिस व्यवस्था को लेकर काफी गहरा आक्रोश जताया है। हांलांकि बाद में में मामले को संभालते हुए रेणु गर्ग को स्वागत करने के लिए कहा गया। वहीं वन विकास निगम के चेयरमैन बनने पर नरेंद्र तोमर ने राम निवास रावत को बधाई दी है और इसे श्योपुर के लिए बड़ी उपल्बधि बताया है।

मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता
ईरान की दो-टूक: अमेरिका-इज़रायल माने तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल देंगे
रूफटॉप सोलर से चमका लखनऊ, घर-घर बन रहे मिनी पावर प्लांट
लखनऊ में अर्बन डेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार, LDA की नई पहल